चेन्नई, जुलाई 2 -- तमिलनाडु में इस समय बड़ा राजनीतिक घमासान छिड़ा है। राज्य के मंत्री एवं टीवीके नेता आर. निर्मल कुमार ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) नेतृत्व पर उनकी पार्टी के विधायकों को लुभाने के लिए खरीद-फरोख्त के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस विवाद के इतर सभी की नजरें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हैं। मुख्यमंत्री विजय थलापति के इर्द-गिर्द भी ऐसे लोगों का एक समूह है, जिसमें राजनीतिक रणनीतिकार, फिल्म मैनेजर, पत्रकार और उनके बिजनेस से जुड़े पुराने वफादार शामिल हैं। सीएम विजय को अपनी सिनेमाई और निजी दुनिया के लोगों पर भरोसा करने का पूरा अधिकार है, लेकिन टीवीके सरकार के सामने अब एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर ये लोग सरकारी कामकाज में दखल रखते हैं, तो जनता...