मऊ, फरवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्यों का आक्रोश बुधवार को फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर फूट पड़ा। आक्रोशित सदस्यों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर फिल्म की प्रतियां जलाकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए। साथ ही साथ राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि फिल्म के निर्माण और रिलीज पर तत्काल रोक लगाने के साथ-साथ संबंधित कलाकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाए। इस दौरान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट निर्मला यादव ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर और उनकी बहन द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में जातीय और धार्मिक आधार पर कहानी दिखाकर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म में लड़की को यादव समाज और लड़के को मुस्लिम धर्म का बताकर कथानक प्रस्तुत किया गया है, ...