कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। एफएक्स हॉलीबुड प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन कनाडा की अंतिम शूटिंग जनपद कन्नौज के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू हो गई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग पहले ही अमेरिका और कनाडा में पूरी कर ली गई है। अब छिबरामऊ, गुरसहायगंज और कन्नौज शहर में तीन दिनों तक अंतिम हिस्सों की शूटिंग का कार्यक्रम तय किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर अभिनेता विजय सक्सेना ने बताया कि यह फिल्म आतंकवाद और देश के सुरक्षा तंत्र पर आधारित है। इसमें आपरेशन सिंदूर समेत भारतीय सेना द्वारा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण मिशनों को दर्शाया जाएगा। फिल्म में सेना और पुलिस प्रशासन की बहादुरी को खासतौर पर दिखाया गया है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। अभिनेता प्रशांत यादव फिल्म में एक अहम किर...