अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस बार सिनेमा प्रेमियों के बीच खास चर्चा का केंद्र बनी सलिल सिंह की फिल्म 'बैंड बाजा और सितारा'। जिसकी स्क्रीनिंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर लगभग 700 से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में फिल्म को जोरदार सराहना मिली। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अलीगढ़ के सलिल सिंह ने मुख्य अभिनेता मोहित गुप्ता और अभिनेत्री तीव्रता तिवारी के साथ शिरकत की। अभिनेत्री तीव्रता तिवारी ने कहा कि फिल्म कलाकारों के संघर्ष और उनके सफर को बेहद सच्चाई के साथ प्रस्तुत करती है। वहीं अभिनेता मोहित गुप्ता ने इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण अनुभव बताते हुए कहा कि इस फिल्म ने उन्हें नई ऊर्जा दी है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'बाबा नीम करौरी महाराज' की जानकारी भी साझा ...