लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ठगों ने खुद को फिल्म इंडस्ट्री की प्रभावशाली हस्ती बताकर एक प्रोजेक्ट में निवेश के नाम पर एक व्यापारी से 71.5 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी को निवेश पर कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने करीब 20 लाख रुपये की एक चार पहिया गाड़ी भी अपने नाम पर खरीदवाई, जिसका भुगतान व्यापारी के खाते से कराया गया। पीड़ित द्वारा पैसा वापस मांगने पर उसे झूठे रेप के मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पीजीआई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साउथ सिटी, रायबरेली रोड निवासी हेमंत कुमार राय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सय्यद अख्तर हसन, संजय सिंह, जूही अख्तर और सय्यद कादिर हसन ने मिलकर उनसे कुल 91.5 लाख रुपये ठग लिए। मुख्य आरोपी सय्यद अख्तर हसन ने खु...