संभल, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली निवासी अरविंद ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हिंदी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के प्रदर्शन व प्रचार सामग्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र को सौंपा गया। बताया गया कि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस संबंध में धनारी थाना क्षेत्र में फिल्म के निर्माता-निर्देशक सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। ज्ञापन में फिल्म के शीर्षक से कथित जातिसूचक शब्द हटाने तथा फिल्म के प्रदर्शन और पोस्टर-होर्डिंग पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस दौरान अरविंद यादव, विपिन कृष्णवंशी, सुखवीर राष्ट्रवादी, योगेश यादव, प्रताप यादव, टेकचंद राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.