मेरठ, मार्च 10 -- टीवी सीरियल के निर्माता-निर्देशक एवं लेखक सिद्धार्थ कुमार तिवारी का होटल कॉनवे से सामान चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोहियानगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से सामान बरामद करने में जुटी है। बीती पांच मार्च को मुंबई निवासी सिद्वार्थ तिवारी ने बताया कि सीरियल की तैयारियों के लिए अपने साथियों के साथ मेरठ पहुंचे थे। दिल्ली रोड स्थित होटल कॉनवे के कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। होटल स्टाफ से कमरे में एसी न चलने की शिकायत की। इसी वजह से कमरे का गेट बंद नहीं किया। बीते शुक्रवार सुबह उन्हें उनके कमरे से सात लाख की ब्राइलिंग ब्रांड की घड़ी, सवा लाख रुपये की नकदी, एप्पल का टेब, हेडफोन, मोबाइल, दो कीमती चश्में, फॉरेक्स कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड चोरी होने...