फिल्म देखकर लौट रहे युवकों को चोर समझ पुलिस ने पीटा
सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ससौला चौक के पास से देर रात सीतामढ़ी से फिल्म देखकर लौट रहे दो युवकों को चोर समझकर पुलिस ने थाने ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस ने दोनों युवकों की बर्बरता से पूरी रात पिटाई की। प्राइवेट पार्ट पर लाठी-डंडे से वार किया गया। हालांकि, शनिवार की सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों युवकों के शरीर पर पुलिस की पिटाई से चोट के गहरे निशान है। परिजनों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवकों की पहचान ससौला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बजरंगी सिंह के पुत्र जयप्रकाश सिंह और भतीजा गोपाल के रूप में की गयी।पुलिस द्वारा दोनों युवकों की पिटाई का आरोप व उनके शरीर पर जख्म के निशान पर सोशल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.