दुमका, जुलाई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा, संताल परगना के तत्वावधान में दुमका स्थित कन्वेंशन सेंटर में 171वां हूल दिवस सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के परंपरागत लौटा पानी से स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। यह भी पढ़ें- झामुमो-कांग्रेस की सरकार वीर शहीद सिदो-कान्हू के इतिहास को मिटाने में लगी है : चंपाई सोरेनहूल विद्रोह का महत्व इस अवसर पर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो के बलिदान को याद करते हुए हूल विद्रोह के ...