सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। सविता फिल्म स्टूडियो एंड सतसाहब फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली हिंदी फिल्म 'गेम्स ऑफ यूपी' का सोमवार को मल्हीपुर रोड स्थित होटल में मुहूर्त हुआ। निर्माता कपिल कुमार गुर्जर, निखिल राठी और सहनिर्माता एसपी ऋषिदास व वरुण कश्यप ने बताया कि फिल्म की शूटिंग प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होगी। निर्देशक वरुण एके खन्ना ने बताया कि फिल्म सत्ता, संघर्ष, दोस्ती और बदलते रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में नीकू राठी, रोहन कश्यप, एसीपी ऋषिदास, राजा वोहरा, नवनीत पंवार, शिवम एम राजा और वैष्णवी राजपूत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एसोसिएट डायरेक्टर संजीव शुक्ला, असिस्टेंट डायरेक्टर रियासत अली खान, लेखक सत्यम राजा, संगीतकार टोनी गर्ग और गीतकार सीमोन कटारिया टीम में शामिल हैं। मुहूर्त पर बदरी, सुशील, अबरार, ऋषि, जैद और फैज मौजूद...