फतेहपुर, फरवरी 26 -- खागा। यादव महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कथित फिल्म 'यादव जी की लवस्टोरी' के निर्माण और प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने सजिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। अध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार यादव जी की लवस्टोरी, नाम से एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें लड़की को यादव समाज (हिन्दू) से और लड़के को मुस्लिम धर्म से दर्शाया गया है। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि इस प्रकार की कहानी से समाज विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं और प्रदेश के शांत माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जबकि प्रदेश में उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत जाति आधारित सम्मेलनों और रैलियों पर रोक है। ऐसे में जाति और धर्म आधारित विषयों पर...