नई दिल्ली, मार्च 24 -- बॉलीवुड फिल्मों में आपने स्टार्स के कॉस्ट्यूम देखे होंगे। फिल्म के नॉर्मल सीन से लेकर स्पेशल सॉन्ग्स तक, स्टार्स के कपड़े काफी सोच समझकर डिजाइन किए जाते हैं। कई बार उनके आउटफिट्स ट्रेंड भी करते हैं जिसका स्टाइल लोग भी फिर कैरी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि फिल्म के बाद उनके आउटफिट्स का क्या होता है। तो चलिए आपको बताते हैं।कुछ को किया जाता है रीयूज बता दें कि प्रोडक्शन हाउस एक्टर्स के लुक के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी-कभी जब शूट हो जाता है तो कॉस्ट्यूम को वापस पैक कर दिया जाता है बॉक्स में। इसके बाद उन्हें दूसरी फिल्म में रीयूज किया जाता है लेकिन दोबारा रीडिजाइन करके एक नई तरीके से। वहीं एक फेमस स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर अक्षय त्यागी ने कहा था, 'वैसे आम तौर पर इन कॉस्ट्यूम्स क...