नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की साल 1990 में आई फिल्म 'दिल' को बनाने में महज 2 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसने 17 करोड़ रुपये के लगभग वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे और माधुरी दीक्षित ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गानों तक को बेशुमार प्यार मिला था, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म का एक गाना इसमें मूवी की रिलीज के बाद जोड़ा गया था।रिलीज के बाद शूट किया गया यह गाना माधुरी दीक्षित ने खुद यह किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। माधुरी दीक्षित ने कहा, "दिल रिलीज हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने (मेकर्स ने) वह गाना ऐड किया। दम दमादम सॉन्ग। हम लोग सब पूछ रहे थे कि क्यों इंदु जी? यह फिल्म तो हिट हो गई है। इतनी बड़ी हिट हो गई। आप अब ...