देवरिया, जनवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में फिल्म की कमी के कारण मरीजों को एक्स-रे के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टेबल मशीन के भी ठप होने से एक मशीन के चलने से लोगों की भीड़ हो रही है। जांच कराने में दो घंटे से अधिक समय लग रहा जा रहा है। मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करने के कारण दिक्कत हो रही है, वहीं हर रोज करीब बीस से अधिक मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यहीं हाल रहा तो मशीन भी खराब हो सकती है। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे की नि:शुल्क सुविधा है। तीन स्थानों पर जांच होती है। पुराने भवन में दो डिजिटल और आथों विभाग की ओपीडी के पास पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच होती है। मेडिसिन, आर्थो, चेस्ट एवं टीबी सहित अन्य विभागों की ओपीडी से डॉक्टर जरूरत समझने पर मरीजों को जांच के लिए भेजते हैं। त...