देहरादून, अक्टूबर 12 -- आपने अगर बॉलीवुड फिल्म 'ओए लकी...लकी ओए' देखी है, तो आपको उसमें सुपर चोर याद होगा। जो दिन दहाड़े लोगों के घरों से सामान चुरा लेता था और पीड़ित को मालूम तक नहीं हो पाता था। इसी सुपर चोर की तर्ज पर देहरादून में भी चोरी की वारदात सामने आई है। देहरादून के इतिहास में शायद यह अपनी तरह की पहली घटना है, जहां चोरों ने रात के बजाय दिनदहाड़े एक बंद पड़े हॉस्टल को पूरी तरह खाली कर दिया। चार दिनों तक सामान ढोते रहे और खिड़की, दरवाजे और नल तक ले उड़े। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे खरीदार बनकर आए और शक होने पर पड़ोसियों को फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर चार दिन तक इत्मीनान से हॉस्टल खाली करते रहे। बिधौली क्षेत्र में अधिवक्ता रजत दुआ का एक हॉस्टल है जो लंबे समय से बंद पड़ा था। हॉस्टल का केयरटेकर भी छुट्टी पर था। इसी का फायदा उठाकर एक...