रांची, अप्रैल 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। गोस्सनर कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 का समापन शनिवार को हुआ । समापन समारोह की मुख्य अतिथि कृषि मंत्री, झारखंड सरकार  शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि फिल्में अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि आज के दौर में  रील्स की लत घातक है। यह दिमाग को एकाग्र नहीं होने देता। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए प्रोपेगंडा और पॉलिटिक्स की जानकारी रखनी जरूरी है। वर्तमान समय में पत्रकारिता में काफी बदलाव हो रहे हैं। उन बदलाओं से खुद को अद्यतन रखना भी बेहद जरूरी है। कहा कि जब भी आप किसी खबर को सुनते, देखते या पढ़ते हैं, तो उसे फिल्टर जरूर करें। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री  बंधु तिर्की ने कहा कि पहले की ...