फिल्म अभिनेता विजय सक्सेना व आशीष सिंह को किया सम्मानित
कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला बजरिया स्थित सरोजनीदेवी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान जीरो फिल्म के अभिनेता आशीष सिंह चौहान एवं फिल्म मिशन कनाडा के निर्देशक व मुख्य कलाकार विजय सक्सेना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.प्रत्युष द्विवेदी ने दोनों कलाकारों को पटका पहनाकर तथा राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर फिल्म निर्देशक व अभिनेता विजय सक्सेना ने कहा कि युवाओं को आगे बढक़र अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि युवा लगन, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है। उन्होंने बताया कि फिल्म मिशन कनाडा का निर्माण देशहित और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.