फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पिस्टल लहराकर कार समेत जेवरात लूटे
गिरडीह, जून 15 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मार्ग पर पेसराटांड़ पुल के पास रविवार रात अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में कार सवारों को निशाना बनाया। पिस्टल लहराकर गाड़ी रुकवाई और कार सवार के सिर पर बट मारकर जख्मी कर चंद मिनटों में सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल समेत नई कार लेकर अपराधी फरार हो गए। लेकिन सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस ने फौरी तौर पर अपराधियों की धर-पकड़ की कोशिश शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी और पड़ोसी थाना को अलर्ट किए जाने के बाद अपराधी कार लेकर नहीं भाग सके। जान बचाने के चक्कर में वे लूटी हुई कार को बेंगाबाद-जमुआ बॉर्डर पर छोड़कर बिहार की सीमा में घुस गए। बताया जाता है कि गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय के जेएसएस रामकुमार प्रसाद अपने मित्र शहरयार अंसारी, निवासी भंडारीडीह थाना पचम्बा के साथ जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.