आजमगढ़, अगस्त 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की धरती के होनहार लेखक एवं गीतकार और प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित मनोज यादव के आगमन पर शनिवार को 90.4 हाफ लेमन रेडियो की ओर से नगर के एक होटल के सभागार में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों, कलाकारों, साहित्य प्रेमियों, युवाओं और हाफ लेमन रेडियो की टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत न्यूरो सर्जन डॉ. अनूप यादव, एनस्थिया डॉ. गायत्री, चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक कृष्ण मोहन त्रिपाठी, फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित मनोज यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद रवि प्रकाश सिंह एवं आरजे आदिल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में मनोज यादव का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओ...