मधुबनी, दिसम्बर 18 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। फूलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय में सत्र 2023 -27 बैच के सीबीसीएस चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। गुरुवार को प्रथम सत्र में जोग्रफी, फिलॉसफी, जूलॉजी एवं इकोनॉमिक्स की परीक्षा थी। जोग्रफी, फिलॉसफी के प्रश्न को देखकर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। आरके कॉलेज के मैथिली विभाग के प्रो. प्रमोद कुमार पासवान ने ऑब्जर्वर के तौर पर संचालन करवा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र में 208 छात्र-छात्रा परीक्षा देने पहुंचे हैं। जबकि द्वितीय सत्र में 204 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना है। उन्होंने बताया कि द्वितीय सत्र में बॉटनी, हिंदी, सोशोलॉजी एवं उर्दू विषय की परीक्षा हुई। प्रिंसिपल डॉ. प्रो. चंद्रशेखर झा ने बताया कि 11 दिसंबर से परीक्षा का संचालन ह...