गुड़गांव, मार्च 23 -- खुलासा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो फिलीपींस से संचालित होकर भारत में अवैध सिम बॉक्स के जरिए करोड़ों की धोखाधड़ी की साजिश रच रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार किया है, जो नेपाल-बिहार रूट के जरिए अवैध उपकरणों की सप्लाई और सेटअप का काम करता था। 17 मार्च को साइबर थाना पुलिस को जानकारी मिली। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन के यू-ब्लॉक के दो मकान मालिकों ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके किराएदारों द्वारा कमरों में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाए जा रहे हैं। एसीपी साइबर अपराध प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने जब वहां छापेमारी की, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वहां अवैध रूप से ...