चंदौली, अप्रैल 4 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना क्षेत्र के रैथा गांव निवासी और राजकीय पीजी कॉलेज बरगवां सिंगरौली मध्य प्रदेश में तैनात वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय का चयन अंतरराष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह फिलीपींस में पंद्रह मई को होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय सुपर मास्टर दल की तरफ से शॉट पुट, डिस्कस थ्रो एवं जेवलिन थ्रो की प्रतियोगिता में 60 उम्र वर्ग की प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।सुपर मास्टर एसोसिएशन भारत ने मध्य प्रदेश सरकार से इन्हें वित्तीय सहयोग एवं अवकाश प्रदान करने के लिए पत्र लिखा है। पूर्व में भी इनका चयन पावर लिफ्टिंग एवं आर्म रेसलिंग में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संयुक्त अरब अमीरात जाने के लिए हुआ था। लेकिन युद्ध के कारण नहीं जा सके। इस लगन व परिश्रम से खेल में र...