नई दिल्ली, जून 2 -- अमेरिका के कोलोराडो में एक शख्स ने यहूदी कार्यक्रम के दौरान हमला कर दिया। मोलोटोव कॉकटेल (ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल) से हुए इस अटैक में करीब 6 लोग जल गए हैं। खबर है कि हमलावर इस दौरान 'फ्री पेलेस्टीन' जैसे नारे लगा रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। FBI यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने इसे आतंकी घटना करार दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलोराडो के बोल्डर में इजरयाली बंधकों की याद में एक समूह इकट्ठा हुआ था। उस दौरान एक शख्स ने भीड़ पर मोलोटोव कॉकटेल्स फेंक दिए। साथ ही फ्लेमथ्रोअर से भी हमला किया। हमलावर की पहचान मोहम्मद साबरी सुलेमान के तौर पर हुई है। खबर है कि हमलावर भीड़ पर हमला करने के दौरान फिलिस्तीन को आजाद करो के नारे लगा रहा था। बोल्डर पुलिस प्रमुख स्टीफन रेडफर्न ने बताया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.