रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने दिल्ली स्थित दूतावास में आयोजित फिलिस्तीनी कैदी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला अबू शावेश के निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे नवेद मियां ने फिलिस्तीनी कैदी दिवस का समर्थन जताया। उन्होंने बताया कि यह दिन फिलिस्तीन के लोगों के बलिदान को याद दिलाता है। नवेद मियां ने बताया कि फिलिस्तीनी कैदी दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है ताकि इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त की जा सके। उनकी दयनीय स्थिति को उजागर किया जा सके और उनकी रिहाई की वकालत की जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कतर, बहरीन, मिस्र, यमन, मोरक्को, मॉरिटानिया, जॉर्डन, सीरिया और अरब लीग के राजदूतों समेत देश के कई अहम लोगों ने शिरकत की।

हिंदी हिन्...