फतेहपुर, जून 15 -- बहुआ। क्षेत्र के ललौली गांव में चल रही चकबंदी में चकरोड समेत चकों को अलग-अलग बांटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध है। डीएम से शिकायत के बाद सोमवार को एसडीएम समेत अन्य अधिकारी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद भी नतीजा नहीं निकल सका। ग्रामीणों की मांग पर अधिकारियों ने फिलहाल चकबंदी कार्य रोके जाने और लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात तय हुई। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी की कब्जा परिवर्तन व पैमाइश चल रही है। जिसमें ग्रामीणों की जमीनों के चक निर्माण का कार्य चल रहा। जिसमें सभी के खेतों के चक अलग अलग जगह बना दिए गए। वहीं लोगों के एक साथ बने चक को अलग अलग भागों में बांट दिया गया है। जिससे लोगों के पूर्वजों की कब्रें, कुआं, बाग को बांट दिया गया। जिससे लोगों को समस्या हो रही है। जि...