नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू मंगलवार को PHQ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भी गोवा की तर्ज पर 'पिंक फोर्स' बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फोर्स होगी जो अपने रंग की वजह से साफ तौर पर दिखेगी और तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रशिक्षित महिला पेट्रोलिंग यूनिट्स शामिल होंगी, जिन्हें स्कूलों, कॉलेजों, मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा। उधर उपराज्यपाल के इस निर्देश को लेकर पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उनका कहना है कि फोर्स को किसी भी कलर का नाम दिया जा सकता है, लेकिन हमें जमीनी हकीकत को समझना होगा। इस मुद्दे पर अपनी बात कहते हुए बेदी ने कहा, 'देखो आप इसे कोई भी नाम या रंग दे दो, आप इ...