बिजनौर, मार्च 28 -- नजीबाबाद। प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स मीट में सेंट मेरीस इंटर कॉलेज मंडावली के छात्र फिलमोन ने लंबी कूद में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल मीट में प्रतिभाग करने के लिये अपना स्थान बना लिया है। सेंट मेरीस इंटर कॉलेज मंडावली के छात्र फिलमोन ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स मीट में लंबी कूद में 6.5 1 मी छलांग लगाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है l इसी के साथ नेशनल मीट में प्रतिभाग करने के लिए अपना स्थान भी पक्का कर लिया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जोस आलुकल, प्रधानाचार्या सिस्टर शीबा अगस्टी ने उसे इस उपलब्धी के लिये बधाई दी साथ ही शिक्षक मुकुल राठी को प्रशिक्षण के लिये योगदान के लिये विशेष रूप से शुभकामनाये दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.