कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोडरमा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिनभर लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दिनभर तेज धूप के कारण घरों और कार्यालयों में भी लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गर्मी के साथ बढ़ी नमी ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। पसीने और उमस के कारण लोगों को काफी असहजता का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती वाले क्षेत्रों में लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक दिन तक गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। कल के बाद बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की...