उरई, अप्रैल 7 -- उरई। संवाददाता सिरसाकलार क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने पहले से ही किसानों की कमर तोड़ दी है और मंगलवार को फिर हुई बारिश ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। आसमान से बरस रही इस आफत ने गेहूं की फसल को मिट्टी में मिला दिया है।जखा निवासी रामकुमार कुशवाहा ने बताया कि उनकी पांच बीघा फसल पूरी तरह तैयार थी लेकिन पानी और ओलों ने सबकुछ चौपट कर दिया। इसी तरह पिंटू जखा की 20 बीघा फसल भी पानी की भेंट चढ़ गई है। बिचौली के पंचायत सहायक बृजेंद्र ने बताया कि उनकी 5 बीघा फसल सूख चुकी थी और बस कटाई ही बाकी थी लेकिन प्रकृति की मार ने उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया।लगातार चार दिनों से हो रहे जलभराव के कारण खेतों में कंबाइन मशीन जाना नामुमकिन हो गया है। जो फसल कटकर खेतों में पड़ी थी वह सड़ रही है और जो खड़ी थी वह जमीन पर बिछ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.