गंगापार, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को अचानक हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेंहू की कटाई के समय हुई बरसात से न केवल फसल को नुकसान पहुंचा है बल्कि पैदावार भी प्रभावित हो सकती है। क्षेत्र के किसानों शांति स्वरूप मिश्र, हनुमान लाल सिंह सुबेदार कुशवाहा ने बताया कि इस समय गेंहू की फसल पक चुकी है। मौसम भी गर्म चल रहा था। अचानक इस सप्ताह में मौसम में दो बार परिवर्तन आया और बरसात हो गई। पहली बार तो पानी के साथ ओले भी गिरे थे किन्तु शीघ्र ही मौसम ठीक हो गया किंतु दो है दिन में पुनः खराब हो गया और शुक्रवार को अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। किसानों को चिंता सता रही है कि कटाई में विलंब तो होगा ही साथ में कटी फसल भी खराब हो गई है। बरसात से गेंहू के दानों की चमक कम हो जाती है और बाजार में दाम कम हो जाता है। इससे किसान परेशान हैं।

हिंद...