नई दिल्ली, जून 3 -- देश के कार सेगमेंट में भले ही SUVs का दबदबा तेजी से बढ़ रहा हो, लेकिन ओवरऑल सेगमेंट को टॉप करने का काम मारुति डिजायर कर रही है। जी हां, इस सेडान ने एक बार फिर सभी कारों को डोमिनेट करते हुए मई में नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिजायर की मई में 24,546 यूनिट बिकीं। इस तरह ये पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ऊपर रहीं। खास बात ये है कि टॉप-10 की लिस्ट में मारुति के 6 मॉडल, टाटा के 2 मॉडल और महिंद्रा-हुंडई के 1-1 मॉडल शामिल रहे। जबकि, पहली तीन पोजीशन पर मारुति का दबदबा रहा। एक बार टॉप-10 कारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं। मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 य...