फिर हमला हुआ तो मिलेगा दर्दनाक जवाब, ईरान ने अमेरिका को दी खुलेआम चेतावनी
तेहरान, सितम्बर 7 -- ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है। इसमें उन्होंने कहाकि उनके देश पर भविष्य में होने वाले किसी भी हमले का तेज, ताकतवर और ज्यादा दर्दनाक जवाब दिया जायेगा। गालिबफ ने रविवार को एक संसद सत्र के दौरान कहा कि ईरान हमले के अनुरूप जवाब देने के सिलसिले से आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर ईरान के हालिया हमले जवाबी कार्रवाई का सिर्फ पहला कदम हैं। उन्होंने अमेरिका पर युद्ध की झूठी तस्वीरें बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेता सैन्य मोर्चे पर हारने के बाद झूठे प्रचार और मनोवैज्ञानिक पैतरों का सहारा ले रहे थे। इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूध्य के अनाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.