वॉशिंगटन, दिसम्बर 26 -- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वह रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। जेलेंस्की ने पत्रकारों को बताया कि दोनों नेता रविवार की वार्ता के दौरान यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करेंगे और विचाराधीन 20 सूत्री योजना ''लगभग 90 प्रतिशत तैयार है।'' प्रस्तावित बैठक लगभग चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में किए जा रहे व्यापक राजनयिक प्रयासों में नया घटनाक्रम है। जेलेंस्की रविवार को फ्लोरिडा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फिर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी पक्ष क्षेत्रीय मुद्दों को भी उठाएगा। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि यूरोपीय लोग इसमें शामिल हों, लेकिन उन्हें शक है कि कम समय में यह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.