रांची, सितम्बर 9 -- झारखंड में 26 दिनों तक चले आंदोलन के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने कई परीक्षाओं और भर्तियों को रद्द करने का ऐलान किया था। अब एक बार फिर से छात्रों की गूंज रांची में सुनाई देने वाली है। इस बार फिर से देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों को रांची बुलाने का ऐलान किया है। 11 सितंबर को रांची में पिछली कई परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ हल्लाबोल का ऐलान किया है।देवेंद्र नाथ महतो ने क्या किया ऐलान छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए 11 सितंबर को छात्रों को रांची आने का ऐलान किया है। महतो ने कहा कि 11वीं-13वीं JPSC, JSSC CGL, PGT, LDC, नर्सिंग, आशुलिपिक तथा TDPL एवं अभय तिवारी से जुड़े JPSC-JSSC मामलों सहित धांधली से प्रभावित हर परीक्षा को रद्द कराने तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर विधानसभा घे...