फिर से बढ़ने लगा है सरयू नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से 22 सेमी है नीचे
बस्ती, अगस्त 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से महज 22 सेंटीमीटर नीचे 92.510 मीटर रिकॉर्ड किया गया। अपस्ट्रीम में भी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते अगले 24 घंटे में यहां पर जलस्तर और ऊपर जाने की संभावना है। बढ़ते पानी से आपदा प्रभावित गांवों कल्याणपुर पड़ाव, चांदपुर, संदलपुर, कन्हईपुर, संग्रामपुर, बेतावा, खेमराजपुर, शंभूपुर, पूरे चेतन, पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय और अर्जुनपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों पर फिर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- UP Floods: गंगा में प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.