नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने 500 और 2000 रुपए के बड़े नोटों को पूरी तरह से बंद करने की जोरदार मांग की। उनका दावा है कि अगर कैश में होने वाले बड़े लेन-देन रोक दिए जाएं, तो देश से भ्रष्टाचार की जड़ें काटी जा सकती हैं और गरीबी मिटाना बेहद आसान हो जाएगा। डिजिटल पेमेंट और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए सीएम नायडू ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी बात रखी थी और अब वे फिर से अपनी इस मांग को दोहरा रहे हैं।'सिर्फ 100 और 200 के नोट ही चलने चाहिए' उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, "डिजिटल करेंसी की रिपोर्ट के लिए मैंने ही सुझाव दिए थे। मैंने पहले भी प्रधानमं...