पटना, मार्च 24 -- Nitish Kumar JDU President: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में फिर नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। जदयू के सांगठनिक चुनाव के आखिरी चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव था, जिसके लिए मौजूदा पार्टी चीफ नीतीश कुमार अकेले उम्मीदवार थे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का समय बीत जाने के बाद चुनाव पदाधिकारी अनिल हेगड़े ने उनके जीतने का ऐलान कर दिया है। अनिल हेगड़े दोपहर 2.30 बजे पार्टी दफ्तर में नीतीश कुमार को जीत का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। 2003 में जॉर्ज फर्नांडीस और नीतीश की समता पार्टी, शरद यादव के नेतृत्व वाले जनता दल के धड़े और रामकृष्ण हेगड़े की लोक शक्ति के विलय से जदयू का गठन हुआ था। नीतीश तब से पार्टी के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी पर पूर्ण नियंत्रण के बाद आरसीपी सिंह और ललन सिंह को भी नीतीश ने अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.