फिर से दोस्त बनना चाहती हैं; ट्रंप ने फिर बोला इटली पीएम मेलोनी पर हमला, बोले- बार-बार फोटो मांगी
नई दिल्ली, जून 20 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि इटली पीएम मेलोनी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान उनसे बार-बार फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया था। इस हमले से एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रंप ने दावा किया कि इटली में प्रधानमंत्री मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है। इसलिए अब वह एक बार फिर से अमेरिका के साथ दोस्ती करके अपनी रेटिंग बढ़ाना चाहती हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब जी7 से वापस आए ट्रंप ने दावा किया था कि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने जी7 समिट के दौरान उनसे साथ में फोटो खिंचवाने का आग्रह किया था। ट्रंप के इस बयान पर मेलोनी ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह और उनका देश इटली किसी के आगे नहीं झुकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.