मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा एवं महाराणा प्रताप सेवा संस्थान ने मंगलवार को कहा कि बिहार एक बार फिर से जंगलराज की ओर बढ़ने लगा है। प्रतिदिन हत्या, लूट एवं छिनतई की घटना आम हो गई है। अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। अपराधियों ने दिनदहाड़े रामबाग चौरी में अवकाश प्राप्त बैंककर्मी अशोक कुंवर एवं उनकी पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी।नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने दिल दहला देनेवाली घटना की निंदा करते हुए असहाय पुलिस अधिकारियों को अविलंब हटाने की मांग की। निंदा करनेवालों में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भगवान लाल सहनी, स्वतंत्रता सेनानी महेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, परमेश्वरी देवी, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के मुख्य संरक्षक लाल बाबू सिं...