मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के नामित सभासदों ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की पुरजोर मांग उठाई है। भाजपा के नामित सभासदों ने नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपा।सभासदों का कहना है कि यह मांग केवल नाम बदलने की नहीं, बल्कि इस प्राचीन नगर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को वापस दिलाने से जुड़ी है। लक्ष्मीनगर नाम भारतीय संस्कृति, समृद्धि और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है, जो लाखों नागरिकों की जनभावनाओं का सम्मान करेगा। प्रस्ताव सौंपने वालों में नामित सभासद अभिजीत सिंह गंभीर, सचिन सैनी, अमन तोमर, रवि पाराशर और अमित बॉबी शामिल रहे। उन्होंने चेयरमैन से आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखकर सर्वसम्मति से पास कराया जाए और फिर अंतिम मंजूरी के लिए उत्तर प्रदेश...