बांदा, जून 23 -- बांदा। सूबे में एक बार फिर मंगलवार को जनपद बांदा सबसे ज्यादा तपा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कभी बदली तो कभी तेज धूप ने राहगीरों को परेशान किया। शाम को तेज हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत तो दी, पर कुछ देर बाद भी गर्मी की चपेट में पूरा जिला रहा। रात भी बेहद गर्म रही, जिससे लोगों की नींद गायब रही। मौसम विभाग के मुताबिक बांदा जनपद में मंगलवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। जबकि हमीरपुर जनपद 42.2 डिग्री सेल्यिस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मानसून भटकने की वजह इस बार जून का महीना सूखा जा रहा है। पिछले वर्ष जून माह में 26 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश न होने की वजह से धान की बेड़ तैयार करने में जुटे किसान भी चिंतित नजर आ रहे है...