रांची, मई 9 -- झारखंड में रेप की घटनाएं लगातार आ रही हैं। अब रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को रांची की एक 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मौसी द्वारा शुक्रवार को बेड़ो थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। पुलिस थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में मौसी ने कहा है कि रांची निवासी उसकी भतीजी (पीड़िता) बीते दो साल से उसके साथ गांव में रहती है। गुरुवार को शाम में पीड़िता साप्ताहिक बाजार से लौट रही थी। तब जामटोली रोड से एक आरोपी उसे पकौड़ी खिलाने के बहाने साथ ले गया। जंगल के समीप एक अर्धनिर्मित घर में ले गए और एक दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर जाकर मौसी को जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवा...