रांची, जून 7 -- झारखंड के रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां रांची के मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस सात युवकों पर एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।घर से उठाकर ले गए और रातभर किया रेप पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि वह पिछले दो साल से एक युवक के साथ रह रही थी। डेढ़ माह पहले युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया। उसके बाद से वह उसी युवक के घर में रह रही थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कुछ युवक पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद नदी किनारे ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शनिवार सुबह छोड़ा, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़...