नई दिल्ली, जून 9 -- टोयोटा की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी मई, 2026 में टोयोटा की गाड़ियों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह टोयोटा इनोवा और हायक्रॉस (Toyota Innova + Hycross) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इनोवा और हाईक्रॉस की जोड़ी ने बीते महीने कुल 10,325 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर इनकी बिक्री में 16 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 8,882 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।14% बढ़ गई हाइराइडर की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टोयोटा हायराइडर रही। हायराइडर ने इस दौरान 14 पर्सेंट की ध...