नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन तय होने पर सपा पर तीखा हमला किया है। सीएम योगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने विधानसभा चुनाव का परिणाम बता दिया है। लड़ाई एक बार फिर 80 और 20 पर आ गई है। 80 फीसदी एनडीए और 20 फीसदी पीडीए के साथ हैं। जैसे राज्यसभा में हुआ है वैसे ही विधानसभा में भी होगा। पीडीए का क्या हाल होगा यह भी सामने आएगा। सीएम योगी लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। यूपी की दस सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव में भाजपा आठ और सपा ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। सभी दस का निर्विरोध निर्वाचन तय है। भाजपा के पास आठवें प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरे वोट नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा था कि सपा भी तीसरा प्रत्याशी उतारेग...