नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- अमेरिका-ईरान वार्ता नाकाम होने के बाद दुनिया में आर्थिक तनाव का का पारा फिर चढ़ने लगा है। विश्व स्तर पर तेल की कीमतों में फिर उछाल का दौर शुरू हो गया है, तो सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। यह ताजा तनाव अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के विफल होने और अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों के आसपास नौसैनिक नाकाबंदी करने के एलान के बाद पैदा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि किसी भी समय ईरान पर हमला शुरू हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो कच्चे तेल के भाव में और तेजी आएगी। कच्चे तेल या ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। यह भारत के लिए अच्छा नहीं है। यहां सरकार को उम्मीद थी कि शांति वार्ता कामयाब हुई, तो तेल से उपजा तनाव घट जाएगा। ध्यान रहे, ज्यादातर देशों में तेल की कीमत में 30 प्रतिशत...