शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- शाहजहांपुर। आशा वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और वर्षों से लंबित भुगतान को तुरंत जारी करने की मांग की। आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो उन्हें राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यूनियन ने बताया कि कुछ आशाओं का मानदेय 2019 से लंबित है। पिछले तीन वर्षों से लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने वाली टीम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुनीता ने किया, जिसमें विजयलक्ष्मी शर्मा, रीता तिवारी, रोशनी, नीरज, सरिता दीक्षित, रेखा और पूनम सहित कई आशा बहुएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...