दरभंगा, मई 8 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। बहादुरपुर के जदयू विधायक मदन सहनी को फिर से उनके मंत्री बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उनके खराजपुर स्थित आवास पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। उनके चाहने वाले एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। उन्होंने सातवीं बार मंत्री पद की शपथ ली है। श्री सहनी को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से 2010 में पहली बार जनता दल यूनाइटेड से टिकट मिला। जिसमें उन्हें जीत मिली। 2015 में जदयू का गठबंधन राजद के साथ हो गया। जिसके कारण बहादुरपुर विधानसभा से उनका टिकट काटकर गौरा बौराम विधानसभा से टिकट दिया गया। वहां भी उन्हें सफलता मिली और वे दूसरे बार विधायक चुने गए। 2015 में उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में खाद एवं आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया गया। 2017 में जदयू ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरक...