नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद व असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज पोस्ट की, जिसके जरिए उन्होंने BSP (बहुजन समाज पार्टी) पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी का पूरा नियंत्रण भाजपा के हाथों में जा चुका है। अपनी पोस्ट को उन्होंने BSP के अंधभक्तों (समर्थकों) के लिए बताते हुए कहा कि वह जो किस्सा बताने जा रहे हैं, उसे सुनने के बाद भी पार्टी के समर्थकों को अक्ल नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि इस किस्से को उन्होंने देश के जाने-माने पत्रकारों अशोक वानखेड़े और आशीष चित्रांशी से जाना और सुना है। उदित राज ने जो किस्सा बताया उसके मुख्य किरदार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जो...