फिर बढ़ने लगा गंडक नदी का जलस्तर
बगहा, सितम्बर 1 -- बगहा। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और वहां से लगातार पहुंच रहे पानी के कारण गंडक नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार की सुबह से वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से पानी के डिस्चार्ज में तेजी देखी गई। अचानक बढ़े जलस्तर को लेकर गंडक के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में एक बार फिर बेचैनी बढ़ गई है। गंडक बराज से सोमवार सुबह छह बजे 1.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद पानी के डिस्चार्ज में लगातार वृद्धि होती गई। सुबह आठ बजे बराज से 1.31 लाख क्यूसेक तथा सुबह 10 बजे 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह भी पढ़ें- गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा, प्रशासन अलर्ट मोड में पानी बढ़ने के साथ ही नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ग्रामीण नदी के जलस्तर और बराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.